प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसकी घोषणा बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने करी. यह सम्मान उनके कन्नड़ सिनेमा में लंबे सफर और योगदान के लिए दिया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता अनंत नाग को इस उपलब्ब्धि के लिए बधाई दी है. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने भी अभिनेता को इस मौके पर उन्हें बधाई दी.
टीवी-सिनेमा और थिएटर में बड़ा नाम
अनंत नाग कन्नड़ सिनेमा में बड़ा नाम है. उन्होंने अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी अदाकारी से छाप छोड़ी है. अब तक सैकड़ों फिल्में कर चुके नाग ने अलग-अलग भूमिकाओं में प्रभावित किया है. सिनेमा के साथ-साथ टीवी और थिएटर में भी अनंत नाग सक्रिय हैं. कन्नड़ सिनेमा में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया गया है.
क्या है दादासाहेब फाल्के पुरस्कार ?
भारतीय सिनेमा में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सर्वोच्च सम्मान है. यह फिल्म-सिनेमा में व्यक्ति के योगदान के लिए प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किए जाते हैं.
वर्ष 2023 में यह पुरस्कार अभिनेता मोहनलाल को प्रदान किया गया था और 2022 में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मिल चुका है.