उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. जिसमें उसने अपने संगठन का विस्तार भी तेज किया है. इसी कड़ी में बुधवार को पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में पूर्व आईएएस डॉ राकेश वर्मा और साउथ फिल्म अभिनेत्री जारा खान ने पार्टी ज्वाइन की. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दोनों का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया.
कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर डॉ राकेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से भी मुलाक़ात की थी और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कार्य प्रभावित करते हैं. उन्होंने आज के अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए.न कि रील बनानी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि एक डीएम को मजदूरों के हितों की बात करनी चाहिए.
जारा खान का भी स्वागत
साउथ एक्ट्रेस ज़ारा खान उर्फ फिरदौस बानो ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली. अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अख्तर अंसारी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में यह जॉइनिंग हुई. पार्टी नेताओं ने कहा कि दोनों नए सदस्यों के आने से संगठन मजबूत होगा.
लगातार जुड़ रहे हैं लोग
यहां बता दें कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगातार लोगों को पार्टी से जोड़ रही है. इससे पहले भी कई नामचीन और अन्य पार्टियों के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी.