Thursday, 17 September 2026 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश
चौकस खबर चौकसखबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार: बुलंदशहर से दिल्ली पुलिस ने दबोचा, जानें जंतर-मंतर केस की पूरी कहानी

Jai Prakash
लेखक: Jai Prakash
5 September 2026, 3:25 PM
स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार: बुलंदशहर से दिल्ली पुलिस ने दबोचा, जानें जंतर-मंतर केस की पूरी कहानी

नई दिल्ली/बुलंदशहर: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रा निशु आजाद के पिता से कथित मारपीट के मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है। पुलिस को उसके बुलंदशहर में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

मामला 23 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (Cockroach Janta Party) के प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि प्रदर्शन में शामिल छात्रा निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में दिल्ली के संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज की गई थी, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को आरोपी बनाया गया था।

मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया पर एक पॉडकास्ट क्लिप वायरल हुई, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज पर छात्रा के पिता के साथ मारपीट की बात कथित तौर पर स्वीकार करने का आरोप लगा। भारद्वाज ने अपने बचाव में इसे आत्मरक्षा से जुड़ा मामला बताया है।

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CJP और अन्य लोगों ने दिल्ली में प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज की और बुलंदशहर से उसे पकड़ लिया। मामले की जांच अब आगे बढ़ रही है।

यह खबर WhatsApp पर शेयर करें
लेख सेव करने के लिए लॉगिन करें
अगली खबर पढ़ें → खेलरोमांचक मुकाबले में घरेलू टीम की शानदार जीत, अंतिम मिनट में दागा निर्णायक गोल

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।