BSP: मायावती का 'परिवारवाद' से किनारा,परिवार का सहारा! उत्तर प्रदेश में अपने मजबूत वोटबैंक का लोहा मनवाने वाली बहुजन समाज पार्टी के सामने नेतृत्व का संकट गहराता जा रहा है।
बीएसपी अध्यक्ष मायावती के फैसलों को लेकर कार्यकर्ता मायूस हैं और तय ही नहीं हो पा रहा है कि अगले कुछ दिनों में क्या होगा?
शनिवार को मायावती ने सभी को उस वक्त चौंका दिया जब ऐलान कर दिया कि आकाश आनंद और ईशान को अब पार्टी में कोई भी महत्वपूर्ण पद अथवा जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
हालांकि ईशान के पास फिलहाल 19 राज्यों की संगठनात्मक समीक्षा की जिम्मेदारी है। बसपा की कमान भतीजी दीपिका आनंद को सौंपी जा सकती है। मायावती ने इस बात के संकेत दिए हैं।
उन्होंने कहा कि भाई आनंद कुमार को मदद के लिए यदि किसी सदस्य की जरूरत पड़ती है तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं।