राष्ट्रीय

वैशाली में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 7 मजदूर घायल

Jai Prakash · 10 Sep 2026
1 / 5

बिहार के वैशाली में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा. इसमें दबकर छह से सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. अचानक पुल गिरने से वहां अफरा-तफरी मच गयी.

2 / 5

वहीं इस घटना को लेकर विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार का नमूना बताया है. आरोप लगाए कि निर्माण कार्यो में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है. क्या है पूरा घटनाक्रम ? जानकारी के मुताबिक वैशाली जिले में पुल का काम चल रहा था.

3 / 5

इस दौरान पुल का एक ढांचा अचानक गिर गया. जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

4 / 5

विपक्ष ने साधा निशाना घटना के बाद नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार पुल गिर रहे हैं. इसम घटिया सामग्री इस्तेमाल की खबरें आ रहीं हैं.

5 / 5

कार्रवाई के बजाय सरकार ऐसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहीं हैं. यहां बता दें कि बिहार में इससे पहले भी कई जगहों पर पुल गिरे हैं. कई जगह बने हुए तो कई जगह निर्माणाधीन. इसलिए विपक्ष और आम नागरिक भी इसको लेकर सवाल उठा रहे हैं.

चौकस खबर

वैशाली में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 7 मजदूर घायल

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →