पांच दिन कार्यदिवस और अन्य मांगों को लेकर देशभर के बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर हैं. ऐसे में तीन दिन ग्राहकों को दिक्कत उठानी पड़ सकती है.
हालांकि सरकार ने बैंक कर्मियों से हड़ताल पर न जाने की अपील की है. बैंक कर्मचारी यूनियन लंबे समाया से इन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इससे पहले भी कर्मचरियों ने देशव्यापी हड़ताल की थी.
तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में कैश जमा और निकासी, चेक से जुड़े काम, बैंक ड्राफ्ट और अन्य काउंटर सेवाओं पर असर पड़ सकता है.
हालांकि, बैंक की डिजिटल सेवाएं कई मामलों में उपलब्ध रहने की उम्मीद है; 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे बैंक ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 27 सितंबर रविवार को सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खोलने का फैसला किया गया है.
इसका उद्देश्य हड़ताल के दौरान प्रभावित होने वाली बैंकिंग सेवाओं को कम से कम रखने और ग्राहकों को अतिरिक्त बैंकिंग दिवस उपलब्ध कराना है.