राजनीति

CJP के 2 नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, राहुल गांधी भड़के

Jai Prakash · 14 Oct 2026
1 / 5

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बिना इजाजत प्रदर्शन करने के आरोप में CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था.

2 / 5

जबकि पार्टी के अंजिक्या शिंदे को 5000 के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते हुई कार्रवाई बता दें कि CJP नेताओं को मंगलवार को जंतर-मंतर के पास हिरासत में लिया गया था.

3 / 5

आरोप है कि उन्होंने बैरिकेड पार कर उस स्थान में प्रवेश किया, जिसे प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया गया था. इस दौरान नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी भी की.

4 / 5

पुलिस ने मामले में निषेधाज्ञा के उल्लंघन, शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन, अतिक्रमण और सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए हैं.

5 / 5

पुलिस का कहना है कि दोनों नेताओं ने पहले भी शांति बनाए रखने के लिए बॉन्ड भरा था. राहुल गांधी ने जताई नाराजगी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CJP नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जाहिर की है.

चौकस खबर

CJP के 2 नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, राहुल गांधी भड़के

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →