दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है. बावजूद इसके मंगलवार सुबह CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास समेत कई कार्यकर्त्ता जबरन पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इस दौरान उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जंतर-मंतर पर दीवार फांदकर पहुंचे CJP कार्यकर्ता जानकारी के मुताबिक, CJP नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अन्य कार्यकर्ता मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचे.
बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने परिसर में प्रवेश करने के लिए दीवार या बैरिकेड पार किया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकते हुए हिरासत में ले लिया.
फिलहाल पुलिस ने उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर जा रही है, जहां उनके उअप्र आवश्यक कार्रवाई हो सकती है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर क्यों बढ़ा विवाद?
यहां बता दें कि जंतर-मंतर लंबे समय से दिल्ली में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र रहा है. अब दिल्ली पुलिस ने इसे निर्धारित धरना-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया है.