दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठा है. जिसमें आज रात 9 बजे से कल रात तक 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने के आदेश दिए गए हैं.
जिसके चलते मेट्रो से यात्रा करने वालों को ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
CJP और AISA ने किया है आह्वान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और AISA ने 10 अक्टूबर को देश भर से युवाओं और छात्रों को दिल्ली में जुटने का आह्वान किया है.
जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने के आदेश दिए हैं. इसके अलावा दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.
जिसमें दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ ही बड़ी संख्या में केन्द्रीय बलों को तैनात किया गया है.