दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने अध्यक्ष पद समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है.
जबकि कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI को चारों प्रमुख पदों पर हार का सामना करना पड़ा है. ABVP ने मारी बाजी अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास ने जीत हासिल की.
उन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को कड़े मुकाबले में हराकर जीत हासिल की. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने रिकॉर्ड जीत हासिल की, उन्हें NSUI का बागी उम्मीदवार माना जा रहा था.
इसके अलावा सचिव पद पर ABVP की रिया छाबड़ी जीतीं और संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने बाजी मारी. कुल मिलाकर इस साल चुनाव में चार प्रमुख पदों में से तीन पदों पर जीतकर ABVP ने अपनी छाप छोड़ी है.
जबकि जीत की उम्मीद लगाए बैठे NSUI को करार झटका मिला है. NSUI में टिकट वितरण को लेकर भी कलह देखने को मिली थी, जिसका परिणाम आज रिजल्ट में देखने को मिल रहा है.