उत्तराखंड

देवभूमि को मिला 3 नई ट्रेनों का तोहफा, केन्द्र ने दी मंजूरी

Mukesh Kumar · 04 Oct 2026
1 / 5

देवभूमि को मिला 3 नई ट्रेनों का तोहफा, केन्द्र ने दी मंजूरी रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में उत्तराखंड को एक और सफलता हाथ लगी है. केन्द्र सरकार ने तीन नई ट्रेनों की सौग़ात देवभूमि को दी है.

2 / 5

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जानकारी साझा की गई है. धार्मिक पर्यटन की वजह से हर साल लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं. मुख्य रूप से हरिद्वार और चारधाम यात्रा के लिए.

3 / 5

नैनीताल और मसूरी में भी पर्यटकों की आवक हर साल बढ़ती जा रही है. ऐसे में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. आगामी कुंभ के मद्देनज़र हरिद्वार में श्रद्धालुओं का संगम दिखाई देगा.

4 / 5

इन ट्रेनों की मिली सौग़ात 1.बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रोहिल्ला ग़रीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार 2. हरिद्वार से वेरावल नई एसी एक्सप्रेस 3. हरिद्वार से ओखा के लिए नई ट्रेन हरिद्वार चारधाम यात्रा का एंट्री प्वाइंट है.

5 / 5

देश दुनिया के तमाम श्रद्धालु यहां हर साल आते हैं. ऐसे में आस-पास के क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी से उनको सुविधा मिलेगी. हालांकि ट्रेनों का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है जल्द ही जरूरी क़दम उठाए जाएंगे.

चौकस खबर

देवभूमि को मिला 3 नई ट्रेनों का तोहफा, केन्द्र ने दी मंजूरी

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →