उत्तर प्रदेश

जेवर एयरपोर्ट का नाम बदला, अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Jai Prakash · 09 Oct 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम और नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. यह फैसला आज योगी सरकार की कैबिनेट में लिया गया. यूपी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

2 / 5

शुक्रवार को योगी मंत्रिमंडल की एक बैठक आयोजित की गयी थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले की जानकारी दी.

3 / 5

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर मंत्रिमंडल ने यह प्रस्ताव पारित किया है.

4 / 5

पीएम मोदी ने 28 मार्च 2026 को किया था उदघाटन यहां बता दें कि पीएम मोदी ने इसी साल 28 मार्च 2026 को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उदघाटन किया था.

5 / 5

इस एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें 15 जून से शुरू हुईं थीं, दिल्ली-एनसीआर में यह एयरपोर्ट आने वाले समय में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा. इस एयरपोर्ट को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है.

चौकस खबर

जेवर एयरपोर्ट का नाम बदला, अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →