चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इस बीच मंगलवार को आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठने पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज किन गयी.
जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ 45 FIR दर्ज हैं और अगर ये 100 भी हो जातीं हैं तो कोई फर्क नहीं. राहुल गांधी ने 100 FIR को मेडल बताया और कहा कि वो इस लड़ाई से अब पीछे हटने वाले नहीं है.
उन्होंने एक बार फिर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई. विपक्ष जंतर-मंतर पर करेगा प्रदर्शन दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सांसद लंच में इकट्ठा हुए और उसके बाद अब जंतर-मंतर की ओर बढ़े हैं.
जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकार विपक्ष के सांसदों को रोकने का इंतजाम किया है.
मंगलवार को किया था मार्च इंडिया गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च किया था. इस दौरान विपक्षी सांसदों की पुलिस से खूब धक्का-मुक्की हुई.