मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन गठबंधन लगातार मुखर है. इसी मुद्दे को लेकर आज लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की.
जिसमें उन्होंने बताया कि आज विपक्षी सांसद सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दाखिल करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में पुलिस की सख्ती और युवाओं व छात्रों पर ज्यादती पर नाराजगी जाहिर की.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग राहुल गांधी ने एक बार कहा कि विपक्ष की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें. उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है.
लेकिन सरकार कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है. यही नहीं उन्होंने मोदी सरकार पर CEC को संरक्षण देने का आरोप लगाया.
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी यहाँ बता दें कि इंडिया गठबंधन ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी मांगें रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का ऐलान किया है.