उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल होने वाला है. जिसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है.
इस कवायद में 20 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों के साथ तकरीबन 2000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों का तबादला होगा. तबादलों की जद में सिपाही से लेकर ASP स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं.
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से रिपोर्ट जुटाना शुरू कर दी है.
तीन साल से ज्यादा समय की तैनाती वाले अफसर हटेंगे आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने गृह जनपद के साथ ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों को भी हटाने के निर्देश दिए हैं जो एक ही जनपद में तीन साल या उससे अधिक समय से टिके हैं.
DGP कार्यालय ने सभी जिलों से ऐसे पुलिस कर्मियों का ब्योरा माँगा है. जानकारी जुटाने के बाद बड़े पैमाने पर तबादले हो सकते हैं.