उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनावों को लेकर आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने अपने आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर ही दिया. इस सूची में कई नाम चौंकाने वाले नाम शामिल हैं.
संभावित नामों में शामिल स्मृति ईरानी और कुमार विश्वास का नाम लिस्ट से गायब है.जबकि संभावित नामों में दोनों के नाम शामिल थे.
इन्हें मिला टिकट बीजेपी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है.
श्रुति गंगवार और प्रियंका सिंह रावत दो महिला उम्मीदवार हैं. जातिगत समीकरणों का रखा गया ध्यान बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों में जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखा गया है.
इनमे तीन ओबीसी, दो दलित, दो ब्राह्मण और एक ठाकुर समुदाय से शामिल हैं. श्रुति गंगवार पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं.