मुजफ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने, दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं.
पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
शामली की रहने वाली है पीडिता पीड़िता के मुताबिक, वह जनपद शामली की रहने वाली है और करीब छह वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आर्यपुरी निवासी इस्तीखर बैग के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी.
महिला का आरोप है कि शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे खुश नहीं थे और शादी के कुछ समय बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे.
मांग पूरी न होने पर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की जाती थी महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और पति द्वारा घर से निकाल दिए जाने के बाद वह बच्चों के साथ अपने मामा के घर रहने को मजबूर है.