उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है. जनपद के फतेहाबाद क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग भूरी देवी के लिए ACP इमरान अहमद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया.
महिला के घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, उसे बासी रोटी खाता देख पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए. जिसके बाद उसके घर राशन पहुंचाया गया. दरअसल भूरी देवी बीते चार साल से झोपड़ी में रह रही हैं.
गर्मी, सर्दी और बरसात जैसे हर मौसम की मार उन्हें इसी झोपड़ी में झेलनी पड़ती है. आर्थिक तंगी के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किलों में गुजर रही है. कई बार उनके पास पर्याप्त भोजन की व्यवस्था भी नहीं होती.
घर के बाहर पुलिस देख घबरा गयीं भूरी देवी जानकारी के मुताबिक, मिशन शक्ति अभियान के तहत एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद डौकी थाना पुलिस की टीम के साथ भूरी देवी का हाल जानने उनके घर पहुंचे.
अचानक पुलिस की गाड़ियां झोपड़ी के पास पहुंचीं तो बुजुर्ग महिला पहले घबरा गईं. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उनसे बातचीत कर उनकी परेशानी जानी और मदद का भरोसा दिया.