मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

आगरा: बासी रोटी खा रहीं बुजुर्ग की ACP ने की मदद

फतेहाबाद क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग भूरी देवी के लिए ACP इमरान अहमद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
महिला से बात करते ACP इमरान

Social Media

उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है. जनपद के फतेहाबाद क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग भूरी देवी के लिए ACP इमरान अहमद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया. महिला के घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, उसे बासी रोटी खाता देख पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए. जिसके बाद उसके घर राशन पहुंचाया गया.

दरअसल भूरी देवी बीते चार साल से झोपड़ी में रह रही हैं. गर्मी, सर्दी और बरसात जैसे हर मौसम की मार उन्हें इसी झोपड़ी में झेलनी पड़ती है. आर्थिक तंगी के कारण उनकी रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किलों में गुजर रही है. कई बार उनके पास पर्याप्त भोजन की व्यवस्था भी नहीं होती.

घर के बाहर पुलिस देख घबरा गयीं भूरी देवी

जानकारी के मुताबिक, मिशन शक्ति अभियान के तहत एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद डौकी थाना पुलिस की टीम के साथ भूरी देवी का हाल जानने उनके घर पहुंचे. अचानक पुलिस की गाड़ियां झोपड़ी के पास पहुंचीं तो बुजुर्ग महिला पहले घबरा गईं. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उनसे बातचीत कर उनकी परेशानी जानी और मदद का भरोसा दिया.

यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद

महिला की जरूरतों को देखते हुए पुलिस टीम ने उन्हें आटा, राशन, फल-सब्जियां, साड़ी और घरेलू इस्तेमाल का सामान दिया. मदद मिलने पर भूरी देवी भावुक हो गईं. पुलिस की इस पहल से उन्हें मुश्किल हालात में राहत मिली.

बुजुर्ग महिला की मदद के साथ ही पुलिस ने गांव की अन्य महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी. इस दौरान महिला सुरक्षा और सहायता से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया. पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की.

महिला से बात करते ACP इमरान
महिला से बात करते ACP इमरान
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · यूपी डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तर प्रदेशUP पंचायत चुनाव: इलाहाबाद HC का आदेश,3 महीने में कराएं चुनाव

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।