जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी जीवन की नई पारी शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के शादी की पुष्टि की है. उन्होंने निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. जिसके बाद उन्हें बधाई मिल रही हैं बल्कि चर्चा भी छिड़ गयी है.
सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल
सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई.' उनकी इस पोस्ट में शादी की अंगूठी का इमोजी भी नजर आया. इसके बाद निधि राजदान ने भी इस खबर को साझा किया. हालांकि, शादी समारोह कहां और किस तरह आयोजित किया गया, इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: पंचकूला स्कूल में तीसरी के छात्र ने KG की बच्ची को पीटा
पायल अब्दुल्ला से हो चुका तलाक
यहां बता दें कि उमर अब्दुल्ला की पहली शादी साल 1994 में पायल अब्दुल्ला से हुई थी. दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी. इस शादी से उनके दो बेटे जाहिर और जामिर हैं. हालांकि, उमर और पायल साल 2009 से अलग रह रहे थे.
दोनों के तलाक का मामला लंबे समय से अदालत में चल रहा था. आखिरकार 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी. दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे अपने वैवाहिक विवाद को आपसी सहमति से समाप्त करना चाहते हैं और एक-दूसरे के खिलाफ लंबित मामलों को भी वापस लेने पर सहमत हैं.
कौन हैं निधि राजदान?
निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार हैं. वह लंबे समय तक अंग्रेजी न्यूज चैनल NDTV से जुड़ी रही हैं. उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. अब उमर अब्दुल्ला के साथ शादी की खबर के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं.
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी को लेकर उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी है. दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र के पुराने दिग्गज हैं. उमर अब्दुल्ला को राजनीति विरासत में मिली टोन निधि ने अपनी पत्रकारिता से पहचान बनाई. अब दोनों एक सूत्र में बंध गए हैं. इससे पहले भी दोनों के सम्बन्धों को लेकर चर्चा होती थी, लेकिन दोनों की ओर से इस तरह का कोई संकेत नहीं दिया गया था. फिलहाल अब शादी के बंधन में बंधने के बाद अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है. राजनीतिक क्षेत्र में उमर अब्दुल्ला बेहद मुखर नेताओं में माने जाते हैं.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।