मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
दुनिया

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 की मौत

स्पेन के टोलेडो राज्य में बुधवार सुबह दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 39 से अधिक लोगों की मौत हो गयी.

मुख्य बातें
  • 1- स्पेन में ट्रेन हादसा.
  • 2- 30 से अधिक की मौत की खबर.
  • 3- रेल यातायात रुका.
फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
हादसाग्रस्त ट्रेन

सोशल मीडिया

स्पेन के टोलेडो राज्य में बुधवार सुबह दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 39 से अधिक लोगों की मौत हो गयी. जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं.  हादसे के बाद रेल यातयात रोक दिया गया है और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.  उधर रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. यह हादसा मैड्रिड से सेविले रेल मार्ग पर हुआ है.

कैसे हुआ हादसा ?

द आयरिश टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समय के मुताबक यह हादसा सुबह तकरीबन 9 बजे हुआ. सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक एस्तेर पडिला ने सरकारी टीवी को बताया कि दोनों हाई-स्पीड ट्रेनें एक ही दिशा में जा रहें थीं. एक ट्रेन उस समय रुकी हुई थी, तभी पीछे से आ रही दूसरी ट्रेन ने टक्कर मार दी. जिसके चलते दो डिब्बे पटरी से उतर गए.

रेल दुर्घटना टोलेडो राज्य में मोरा और ओर्गाज कस्बे के बीच हुई. इसमें सरकारी रेल कंपनी रेनफे और प्राइवेट ऑपरेटर आइरियो  की हाई स्पीड ट्रेनें शामिल हैं.

रेल यातायात रुका

इस हादसे के बाद मैड्रिड से दक्षिणी अंडालुसिया को जोड़ने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर ट्रैफिक रोक दिया गया है. मौके पर आपदा टीमों को भेजा गया है. उरदा के मेयर मैनुएल गालां के मुताबिक, घायलों की मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों को एक स्पोर्ट्स हॉल को तैयार रखने को कहा गया था.

प्रधानमन्त्री ने जताया दुःख

इस घटना पर प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने हादसे पर दुःख जताया है. उन्होंने घायलों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं. इस हादसे में जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी. जांचे के बाद कार्रवाई की बात कही जा रही है.

हादसे की जांच में जुटा प्रशासन

रेल प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. इसमें ये जांच की जा रही है कि आखिर एक ही ट्रैक पर ट्रेनें भिड कैसे गयीं. इसके साथ ही इस हादसे ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. ट्रेन का इमरजेंसी सिस्टम ने क्यों काम नहीं किया इसको लेकर भी अब सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल घटना की जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. कई रिपोर्ट्स में यह संख्या 50 बताई जा रही है. कई यात्रियों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उधर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी थी. अब मांग उठ रही है कि आगे से ऐसा हादसा न हो इसके लिए रेल प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए.

हादसाग्रस्त ट्रेन
हादसाग्रस्त ट्रेन
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · न्यूज़ डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तर प्रदेशमेरठ में स्कूल बस खाई में गिरी, 15 बच्चे घायल; चालक पर आरोप

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।