मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

UP MLC Result: BJP को झटका, सपा ने जीतीं 3 सीटें

अब तक घोषित नतीजों में पांच सेटों पर बीजेपी और तीन सीटों पर सपा की जीत की हुई है.

मुख्य बातें
  • 1-पांच सीटों पर बीजेपी की जीत.
  • 2-तीन सीटों पर सपा की जीत.
  • 3- कई सीटों पर हुआ कड़ा मुकाबला.
फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
Symbolic

AI

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों के परिणाम बुधवार शाम को आ गए. जिसमें अब तक घोषित नतीजों में पांच सेटों पर बीजेपी और तीन सीटों पर सपा की जीत की हुई है. जबकि तीन सीटों पर कांटे का मुकाबला जारी है.

11 सीटों पर पांच स्नातक और छह शिक्षक सीटों पर चुनाव हुआ है. इसमें कुल 152 उम्मीदवार मैदान में थे. सपा ने पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में जीत हासिल कर बीजेपी को करारा झटका दिया है.

कहां से कौन जीता ?

अब तक सामने आए नतीजों के मुताबिक, सीटवार विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

  • मेरठ स्नातक सीट: बीजेपी के दिनेश कुमार गोयल विजयी रहे.

  • मेरठ शिक्षक सीट: बीजेपी के श्रीचंद शर्मा ने जीत दर्ज की.

  • लखनऊ शिक्षक सीट: बीजेपी के उमेश द्विवेदी विजयी हुए.

  • बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट: बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीत हासिल की.

  • आगरा स्नातक सीट: बीजेपी के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह की जीत की रिपोर्ट सामने आई.

  • वाराणसी शिक्षक सीट: समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव विजयी हुए.

  • आगरा शिक्षक सीट: सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की.

  • इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: सपा के डॉ. मान सिंह यादव की जीत की रिपोर्ट सामने आई.

वाराणसी में बीजेपी को बड़ा झटका

बीजेपी को सबसे बड़ा झटका पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में मिला. यहां से शिक्षक MLC के लिए सपा के लाल बिहारी यादव ने जीत हासिल की है. इसके अलावा आगरा से शिक्षक MLC के लिए सपा से डॉ आकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की है.

आगरा में मतगणना के दौरान सपा उम्मीदवार ने धांधली के आरोप भी लगाए थे. यही नहीं सपा और बीजेपी समर्थकों में मारपीट भी हुई थी.

यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी की बढ़ी टेंशन

MLC चुनाव में जिस तरह के नतीजे आए हैं उसने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. खासकर वाराणसी और प्रयागराज में सपा उम्मीदवार की जीत ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. ये आगमी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी के लिए चिंता की खबर है. क्योंकि ज्यादातर जगह कड़ा मुकाबला हुआ. कई जगह प्रशासन पर धांधली के आरोपों ने इसमें आग में घी का काम किया.

राजनीति जानकार इसे विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मान रहे थे. लेकिन जिस तरह से बीजेपी को जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा उसने बीजेपी की तैयारियों पर भी सवाल उठा दिए हैं. अब चुनाव परिणाम के बाद नए सिरे से समीक्षा की बात सामने आ रही है. चुनाव परिणामों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी निराशा जाहिर की है.

Symbolic
Symbolic
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → दुनियास्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 की मौत

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।