मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन

संपादकीय नीति

चौकस खबर की पहचान है — "हर खबर पर पैनी नज़र"। यह पेज बताता है कि हम खबरें कैसे चुनते, जाँचते और प्रकाशित करते हैं, और पाठक हमसे क्या उम्मीद कर सकते हैं।

1. हमारा उद्देश्य

चौकस खबर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक, ज़मीनी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए समर्पित एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा काम सत्ता से सवाल पूछना और आम जनता की आवाज़ को सही मंच देना है — बिना सनसनी फैलाए, सही संदर्भ के साथ।

2. स्रोत और तथ्य-जाँच

3. निष्पक्षता, राय और सुधार

4. प्रायोजित और विज्ञापन सामग्री

विज्ञापन और प्रायोजित सामग्री को संपादकीय सामग्री से अलग रखा जाता है। प्रायोजित लेख पर "प्रायोजित" का लेबल लगा होता है और विज्ञापन इकाइयों पर "विज्ञापन" लिखा होता है। विज्ञापनदाता का हमारी खबरों के चयन या सामग्री पर कोई प्रभाव नहीं होता।

5. चौकस एस्ट्रो के बारे में

चौकस एस्ट्रो सेक्शन (राशिफल, पंचांग, व्रत-त्योहार, अंक ज्योतिष) गणना-आधारित है और सॉफ़्टवेयर की मदद से स्वतः तैयार होता है। यह समाचार नहीं, सामान्य मार्गदर्शन है; महत्वपूर्ण निर्णय अपने विवेक और स्थानीय पंचांग से मिलाकर लें।

6. स्वामित्व और आय

चौकस खबर का संचालन व प्रबंधन Go For Ad, 204, लेवाना साइबर हाइट्स, गोमती नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) द्वारा किया जाता है। हमारी आय का मुख्य स्रोत विज्ञापन है। हम किसी राजनीतिक दल या संगठन से जुड़े नहीं हैं।

7. पाठकों की भागीदारी और संपर्क

खबर की सूचना, सुझाव, शिकायत या सुधार के लिए हमें admin@chaukaskhabar.com पर लिखें या +91 97938 50851 पर संपर्क करें। टिप्पणियाँ प्रकाशन से पहले मॉडरेट की जाती हैं; अपमानजनक, भ्रामक या घृणा फैलाने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जाती हैं।

अंतिम अद्यतन: 1 नवम्बर 2026 · देखें: सुधार नीति · गोपनीयता नीति · नियम एवं शर्तें