हरियाणा के पंचकूला स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां कक्षा तीन एक छात्र ने केजी की स्पेशल चाइल्ड बच्ची को बुरी तरह पीटा, यही नहीं बच्ची के ऊपर ईंट से भी वार किया. फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे चंडीगढ़ PGI में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है और स्कूल पहुंचकर प्रबंधन और बच्चे के माता-पिता से भी पूछताछ किए जाने की सूचना है.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल
सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने स्कूल की KG कक्षा की एक स्पेशल चाइल्ड बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी बच्चे ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया और इसके बाद गमला उठाकर उसे चोटें पहुंचाईं. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है.
वीडियो में आरोपी बच्चा बेहोश हो जाने के बाद भी बच्ची पर हमला करता रहा. स्टाफ और परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने चलते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने स्कूल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. जिसमें स्कूल प्रबंधन के साथ ही बच्चे के माता-पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ताकि यह पता चल सके कि आखिर बच्चा इतना हिंसक कैसे हुआ और किन परिस्थितियों में उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया.
उधर बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है उसे डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है. बच्ची के माता-पिता और परिजनों का चिंता में बुरा हाल है. बच्ची की सेहत को लेकर दुआ कर रहे हैं.
स्कूल प्रबंधन पर सवाल
इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं कि दो छोटे बच्चे आखिर क्लास में अकेले कैसे थे, टीचर या अन्य स्टाफ क्यों नहीं था. इन सब सवालों को लेकर स्कूल प्रबंधन घेरे में आ गया है.
चूंकि आरोपी बच्चा नाबालिग है और उसने किन परिस्थितियों में ये कदम कैसे उठाया ? और आखिर क्या वजह थी कि उसने बच्ची पर हमला क्यों किया ? फिलहाल इस घटना ने समाज में बच्चों की परवरिश को लेकर नया सवाल खड़ा कर दिया है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।