उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनेताओं की बयानबाजी तेज हो चुकी है. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर फिर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव की बात का कोई भरोसा नहीं.
ओम प्रकाश राजभर ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव की बातों का कोई महत्व नहीं है. अभी आठ दिन पहले ही वे कह रहे थे कि जितने भी पुराने साथी हैं, उनके लिए दरवाजे खुले हैं और वे वापस आ सकते हैं. उन्होंने ऐसा कहा था या नहीं? आज कुछ और कह रहे हैं. कल क्या कहेंगे, यह भी देखिएगा. वे रोज अपना बयान बदलते रहते हैं. जिस तरह वे पीडीए की परिभाषा बदलते रहते हैं, उसी तरह अपने बयान भी बदलते रहते हैं."
ओम प्रकाश राजभर अखिलेश पर रहते हैं हमलावर
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा और अखिलेश यादव पर हमलवार रहते हैं और तंज के माध्यम से निशाना साधते हैं. इससे पहले भी वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस तरह की टिप्पणी कर चुके हैं. यही नहीं कभी-कभार वे निजी जीवन पर भी टिप्पणी कर देते हैं. जवाब में सपा की ओर से भी उनको लेकर बयान दिया जाता है.
अखिलेश यादव ने सभी से की थी अपील
दरअसल कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए समर्थन को कहा था. जिसमें पुराने सहयोगियों को लेकर भी वे काफी नम्र नजर आए थे. लेकिन उनके तेवर ओम प्रकाश राजभर को लेकर बिल्कुल भी नरम नहीं हैं.
चुनाव से पहले और तेज होगी बयानबाजी
हालांकि अभी यूपी चुनाव में तीन से चार महीने का समय है, इसलिए अब ये बयानबाजी और तेज हो सकती है. जिसमें सत्तारूढ़ दल से जुड़े नेता और विपक्ष भी कोई कसर बाकी नहीं रखेगा. प्रदेश में बीजेपी का मुकाबला इंडिया गठबंधन से है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।