ओवैसी ने कहा सुबह, दोपहर, रात बीवी को जरूर बोलें 'आई लव यू' चुनावी रैली में बीवियों को 'आई लव यू' बोलने की सलाह और फिर सामने से शोर और तालियों की आवाज के साथ चेहरे पर मुस्कान.
कानपुर की जनसभा में AIMIM चीफ़ असदउद्दीन ओवैसी का 'लव गुरु' वाला अंदाज सुर्खियों में है. ओवैसी ने आखिर ऐसा क्यों बोला और क्या है इसके पीछे की कहानी, फिलहाल ये घटनाक्रम सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.
कानपुर में 21 सितंबर को एक जनसभा के दौरान AIMIM चीफ ने ऐसा बयान दिया कि कानपुर के मुस्लिम युवाओं ही नहीं सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई कि आखिर क्यों ओवैसी ने जनसभा के बीच समर्थकों को बीवियों से आई लव यू बोलने की सलाह दी.
दरअसल ओवैसी अपने हरफनमौला बयानों के लिए जाने जाते हैं और जोशीला भाषण और चुटीला अंदाज उनको चर्चा में रखता है.
ओवैसी का 'आई लव यू' वाला स्पीच "भोपाल के जलसे में बीवियों के बारे में मैंने कुछ कहा था, कितने शादीशुदा हैं? अब एक और बात बोलकर जा रहा हूं.