मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

ओवैसी ने कहा सुबह, दोपहर, रात बीवी को जरूर बोलें 'आई लव यू'

सुबह,दोपहर, शाम बीवियों को जरूर बोलें आई लव यू, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का कानपुर में लव गुरु वाला अंदाज सोशल मीडिया में वायरल है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी

@AIMIM

चुनावी रैली में बीवियों को 'आई लव यू' बोलने की सलाह और फिर सामने से शोर और तालियों की आवाज के साथ चेहरे पर मुस्कान. कानपुर की जनसभा में AIMIM चीफ़ असदउद्दीन ओवैसी का 'लव गुरु' वाला अंदाज सुर्खियों में है. ओवैसी ने आखिर ऐसा क्यों बोला और क्या है इसके पीछे की कहानी, फिलहाल ये घटनाक्रम सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

कानपुर में 21 सितंबर को एक जनसभा के दौरान AIMIM चीफ ने ऐसा बयान दिया कि कानपुर के मुस्लिम युवाओं ही नहीं सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई कि आखिर क्यों ओवैसी ने जनसभा के बीच समर्थकों को बीवियों से आई लव यू बोलने की सलाह दी. दरअसल ओवैसी अपने हरफनमौला बयानों के लिए जाने जाते हैं और जोशीला भाषण और चुटीला अंदाज उनको चर्चा में रखता है.

ओवैसी का 'आई लव यू' वाला स्पीच

"भोपाल के जलसे में बीवियों के बारे में मैंने कुछ कहा था, कितने शादीशुदा हैं? अब एक और बात बोलकर जा रहा हूं. सुबह में, दोपहर में और रात में सोने से पहले अपनी बीवी को एक जुमला जरूर बोलना, आंख में आंख डालकर, 'आई लव यू, माई डियर'...बोलेंगे, शर्माएंगे तो नहीं ना? बोलना, डरना नहीं बाबू, सुबह में, दोपहर में और शाम में...क्या बोलना है? 'आई लव यू, माई डियर'....आगे उन्होंने ये भी कहा कि मेरे 'लव' में जरा 'वोट' भी डालो....!"

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

कानपुर में AIMIM का प्रत्याशी?

कानपुर में ओवैसी ने ये भी ऐलान कर दिया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में यहां से अपना उम्मीदवार भी घोषित करेगी और वह खुद प्रचार करने भी आएंगे. कानपुर को अपना घर बताते हुए ओवैसी ने कहा कि भले ही दस मिनट के लिए आएं लेकिन कानपुर में लोगों के बीच जाकर प्रचार करेंगे.

किसके लिए कहा छैंया-छैंया

ओवैसी ने आरएसएस और बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि आरएसएस के बुजुर्ग अंग्रेजों के साथ छैंया-छैंया कर रहे थे, हम अपने सीनों को अंग्रेजों के सामने छलनी कर रहे थे. मदरसों पर बुलडोजर एक्शन से लेकर कई मुद्दों पर ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा साथ ही सपा और कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया.

दरअसल बीवियों की तीन टाइम 'आई लव यू' बोलने की सलाह के पीछे उनका वोट मांगने का तरीका है. उनके भाषण में ही ये बात सामने आ गई जब उन्होंने कहा कि 'मेरे लव में जरा वोट भी डालो'. यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी छाप छोड़ने की कोशिश में जुटी हैं, ऐसे में ओवैसी भी खास जिलों और विधानसभा क्षेत्रों को टारगेट कर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल उनका 'आई लव यू' वाला जुमला खूब चर्चा में है.

कानपुर में जनसभा के दौरान ओवैसी
कानपुर में जनसभा के दौरान ओवैसी
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · पॉलिटिकल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राष्ट्रीयराज्यसभा और MLC चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए पूरा शेड्यूल

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।