चुनाव आयोग ने राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यूपी और उत्तराखंड को मिलाकर 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है जबकि एक सीट पश्चिम बंगाल में रिजाइन करने की वजह से खाली हुई है. कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में MLC सीटों के लिए भी चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है.
उत्तर प्रदेश कोटे की 9 सीटों के लिए राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 25 अक्टूबर को पूरा हो रहा है जबकि डॉक्टर दिनेश शर्मा के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट को मिलाकर 10 सीटों पर चुनाव होना है. उधर उत्तराखंड की एक सीट पर नरेश बंसल का कार्यकाल भी 25 अक्टूबर को ही पूरा होगा. लिहाजा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलाकर 11 राज्य सभा सीटों पर चुनाव होना है जबकि एक सीट पश्चिम बंगाल की रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है उस सीट पर भी चुनाव कराया जाएगा.
राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल
राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर होगी. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापसी की जा सकेगी. 16 अक्टूबर मतदान की तारीख तय की गई है और इसी दिन शाम 5:00 बजे के बाद वोटो की गिनती की जाएगी.
यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल
4 राज्यों में MLC का चुनाव
शिक्षक स्नातक कटे की विधान परिषद सीटों के लिए भी चुनाव की तरीखों का ऐलान इलेक्शन कमीशन की ओर से किया गया है. कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर चुनाव होना है. बिहार में 8, कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में 5 और उत्तर प्रदेश की 11 शिक्षक-स्नातक MLC सीटों पर चुनाव होने हैं.
MLC चुनाव का शेड्यूल
एमएलसी सीटों के लिए 29 सितंबर को ही अधिसूचना जारी होगी जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर तय की गई है. एमएलसी स्नातक शिक्षक सीटों पर चुनाव 23 अक्टूबर को होगा जबकि वोटो की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी.
UP में इसलिये महत्वपूर्ण है चुनाव
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. UP कोटे से कई बड़े नाम है जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है इनमें बीजेपी के बड़े नेता अरुण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा, समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर प्रोफेसर रामगोपाल यादव, यूपी के पूर्व डीजीपी और बीजेपी से राज्यसभा सांसद बृजलाल शामिल हैं.
BSP को लगेगा बड़ा झटका
बहुजन समाज पार्टी के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर प्रदेश में बीएसपी का एक भी विधानसभा सदस्य नहीं है और पार्टी के एकमात्र राज्यसभा सांसद राम जी का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है इसके बाद राज्यसभा में बीएसपी की संख्या शून्य हो जाएगी.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।