मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
खेल

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड, श्रीलंका हारा

मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
जीत के बाद महिला खिलाडी

AI

एशियन गेम्स 2026 में इंडियन वीमेन क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. मंगलवार  को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी. इंडियन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर धराशाई हो गयी.

इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ली. टीम को स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े.

स्मृति मंधाना ने महज 45 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. जबकि शैफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे.

यह भी पढ़ें: यमराज बने वीरेंद्र सहवाग, जानें राइज एंड फॉल 2’ कनेक्शन

ऋचा घोष ने लगाया रनों का तूफान

मंधाना के आउट होने के बाद ऋचा घोष ने भारतीय पारी को तेज गति दी. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए. ऋचा की पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.

ऋचा की इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 216/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा.

गेंदबाजों ने श्रीलंका को 69 रन पर समेटा

216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम इंडियन  बॉलरर्स के सामने टिक नहीं सकी. श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर सिमट गई.

दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. वहीं शैफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. भारत ने 147 रन से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया.

यहां बता दें कि इंडियन वीमेन क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स में यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले भारत ने 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था.

जीत के बाद महिला खिलाडी
जीत के बाद महिला खिलाडी
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · स्पोर्ट्स डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → कारोबारTRAI का नया नियम, बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज मिलेंगे

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।