मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
कारोबार

TRAI का नया नियम, बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज मिलेंगे

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल कंपनियों के लिए नया नियम बनाया है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
Symbolic

AI

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल कंपनियों के लिए नया नियम बनाया है. जिसमें अब मोबाइल कम्पनियों को बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान भी देने होंगे, जो सामान्य रिचार्ज से सस्ते होंगे. इससे उन मोबाइल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, जो सिर्फ कालिंग का ही रिचार्ज कराना चाहते हैं.

जियो-एयरटेल और Vi को बदलने होंगे प्लान

ट्राई के नए नियमों के मुताबिक अगर कोई टेलीकॉम कंपनी जो वौइस, एसएमएस और डाटा वाला प्लान उपलब्ध करवाती है उसे अब वौइस् और एसएमएस प्लान भी देना होगा.

यानी अगर किसी कंपनी के पास 28 दिन का पैक है, तो उसी अवधि का बिना डेटा वाला विकल्प भी देना होगा. इसी तरह 30 दिन या उससे कम की दूसरी वैलिडिटी वाले डेटा-बंडल प्लान के लिए भी केवल voice और एसएमएस विकल्प देना होगा.

यह भी पढ़ें: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली के बाद होगा लागू?

डेटा हटेगा तो कीमत भी कम करनी होगी

नए नियम में कीमत को लेकर भी प्रावधान किया गया है. Voice और SMS-only STV की कीमत डेटा वाले संबंधित प्लान के मुकाबले उचित रूप से कम करनी होगी.

हालांकि, TRAI ने कोई एक निश्चित कीमत तय नहीं की है.लेकिन  ऐसा नहीं है कि हर 28 दिन वाले Voice-only रिचार्ज की कीमत एक निश्चित राशि ही होगी. टेलीकॉम कंपनियां अपनी कीमत तय कर सकेंगी, लेकिन डेटा हटाए जाने के अनुरूप कीमत में कमी करनी होगी.

Symbolic
Symbolic
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · बिज़नेस डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → कारोबारUPI पर MDR का नया नियम, जानें किस पेमेंट पर लगेगा चार्ज

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।