भारतीय शेयर मार्केट हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हो गया, जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. सोमवार की शेयर मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा टूटा, जबकि निफ्टी 50 भी 23,000 के नीचे जाकर रुका. दोपहर 2:45 पर सेंसेक्स 1148.32 यानि 1.55 फीसदी गिरावट के साथ 72,747 रहा और निफ्टी 50 भी 361.30 अंक यानि 1.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी और यह 22779.20 पर पहुंचा.
मार्केट में यह गिरावट ऐसे वक्त में ये है, जब पहले से ही शेयर मार्केट सात हफ्ते की गिरावट दर्ज कर चुका है. बीते सप्ताह सेंसेक्स 73895.74 और निफ्टी 23,140.50 पर बंद हुआ था.
शेयर बाजार क्यों गिर रहा ?
शेयर मार्केट के जानकारों के मुताबिक, गिरावट के कारण वैश्विक और घरेलू दोनों हैं. सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से आना है. ब्रेंट क्रूड आयल 106 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है. इसके अलावा अमेरिका-ईरान में जारी तनाव और स्ट्रेट ओर्फ़ होर्मुज को लेकर अनिश्चितता ने भी निवेशकों को परेशान किया है.
यह भी पढ़ें: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली के बाद होगा लागू?
निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ डूबे
शेयर मार्केट में तेज गिरावट का असर कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण पर भी पड़ा. एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे तक बाजार की कुल वैल्यू में लगभग 4.9 लाख करोड़ की कमी आ गई थी.
बैंकिंग और वित्तीय शेयरों पर दबाव
सोमवार को बाजार में गिरावट व्यापक रही. बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, एनर्जी, ऑटो, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंज्यूमर सेक्टर समेत कई प्रमुख क्षेत्रों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. चूंकि बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों का प्रमुख इंडेक्स में बड़ा भार है, इसलिए इन शेयरों में गिरावट का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर भी दिखाई देता है
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।