राजनीति

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो लागू होगी OPS

Jai Prakash · 28 Sep 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी जमीनी तैयारियों के बीच आज पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

2 / 5

सोमवार को लखनऊ स्थित कार्यालय पर उन्होंने समाजवादी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से लागू करने का वादा किया.

3 / 5

अखिलेश यादव ने कहा कि समजवादी पार्टी पहले भी पुरानीं पेंशन योजना को लेकर अपनी राय स्पष्ट कर चुकी है, उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर प्रदेश में OPS लागू की जाएगी.

4 / 5

इसके साथ ही उन्होंने कहा की चुनावी घोषणा पत्र में इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. राज्यकर्मियों को रिझाने का बड़ा प्लान सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यह ऐलान विधानसभा चुनाव से पहले आया है.

5 / 5

इसके पीछे राज्य कर्मचारियों को अपने पक्ष में करना है. क्योंकि कमर्चारी संगठन इसकी लंबे समय से मांग कर रहे हैं. लिहाजा उन्हें रिझाने का कोई मौका अब सपा नहीं छोड़ना चाहती.

चौकस खबर

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो लागू होगी OPS

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →