मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनी तो लागू होगी OPS

अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से लागू करने का वादा किया.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
सपा प्रमुख अखिलेश यादव

फेसबुक

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी जमीनी तैयारियों के बीच आज पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है. सोमवार को लखनऊ स्थित कार्यालय पर उन्होंने समाजवादी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से लागू करने का वादा किया.

अखिलेश यादव ने कहा कि समजवादी पार्टी पहले भी पुरानीं पेंशन योजना को लेकर अपनी राय स्पष्ट कर चुकी है, उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर प्रदेश में OPS लागू की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा की चुनावी घोषणा पत्र में इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

राज्यकर्मियों को रिझाने का बड़ा प्लान

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव का यह ऐलान विधानसभा चुनाव से पहले आया है. इसके पीछे राज्य कर्मचारियों को अपने पक्ष में करना है. क्योंकि कमर्चारी संगठन इसकी लंबे समय से मांग कर रहे हैं. लिहाजा उन्हें रिझाने का कोई मौका अब सपा नहीं छोड़ना चाहती.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

शिक्षकों को लेकर भी किया ऐलान

OPS के साथ ही अखिलेश यादव ने शिक्षकों के लियुए भी कई घोषणाएं की हैं. जिसमें वित्तविहीन शिक्षकों के लिए मानदेय की व्यवस्था और शिक्षक मित्रों के लिए व्यवस्था करने का वादा किया. इसके साथ ही उन्होंने अनुदेशकों और आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए भी काम करने की बात कही.


सपा प्रमुख अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → कारोबारShare Market Crash: सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 23 हजार के नीचे

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।