अखिलेश की PDA यात्रा में भीड़ से सपाई गदगद,BJP ने साधा निशाना समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है.
रायबरेली में जुटी भीड़ देखकर पार्टी कार्यकर्ता और नेता उत्साहित हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि अभी-अभी 24 में हराया है, 27 में परमानेंट इनका सफाया करने का काम करेंगे.
दरअसल रायबरेली में पिछले दिनों सपा विधायक राहुल लोधी के साथ हाथापाई की घटना सामने आयी थी जिसके बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि वह चाय पीने उनके घर जाएंगे लेकिन इसी बीच PDA रथ से जाने का कार्यक्रम तय हो गया.
रायबरेली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर करारा प्रहार किया और कहा कि ये PDA का तूफान है. जनता के वोट का बुलडोजर इस बार इनके ऊपर चलने वाला है जो इन्हें हमेशा-हमेशा के लिए ढहा देगा.
अखिलेश ने PDA रथ पर सवार होने के कुरुक्षेत्र का जिक्र किया और कहा कि रथ भारतीय संस्कृति में कुरुक्षेत्र का प्रतीक रहा है.