राजनीति

रायबरेली से अखिलेश की PDA रथयात्रा शुरू, 2027 का बिगुल

Jai Prakash · 24 Sep 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अपनी जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पीडीए रथयात्रा शुरू कर दी है. जो रायबरेली के बछरांवा से शुरू हो रही है.

2 / 5

इस यात्रा के जरिए वो न सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे बल्कि संगठन को भी मजबूत करेंगे. अखिलेश यादव आज दोपहर में लखनऊ पार्टी कार्यालय से रायबरेली के लिए रवाना हुए.

3 / 5

इस रथ के जरिए वे अपने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को भी मजबूत करेंगे. रायबरेली में राहुल लोधी से की मुलाक़ात रायबरेली पहुंचने के बाद अखिलेश यादव हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पहुंचे.

4 / 5

कार्यक्रम के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे. राहुल लोधी को सपा के ओबीसी नेताओं में गिना जाता है.

5 / 5

अखिलेश यादव का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब रायबरेली में छात्र संगठनों के बीच हुए विवाद को लेकर सपा और स्थानीय प्रशासन के बीच बयानबाजी हुई थी. सपा ने इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे.

चौकस खबर

रायबरेली से अखिलेश की PDA रथयात्रा शुरू, 2027 का बिगुल

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →