उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अपनी जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पीडीए रथयात्रा शुरू कर दी है. जो रायबरेली के बछरांवा से शुरू हो रही है. इस यात्रा के जरिए वो न सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे बल्कि संगठन को भी मजबूत करेंगे.
अखिलेश यादव आज दोपहर में लखनऊ पार्टी कार्यालय से रायबरेली के लिए रवाना हुए. इस रथ के जरिए वे अपने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को भी मजबूत करेंगे.
रायबरेली में राहुल लोधी से की मुलाक़ात
रायबरेली पहुंचने के बाद अखिलेश यादव हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे. राहुल लोधी को सपा के ओबीसी नेताओं में गिना जाता है.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
अखिलेश यादव का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब रायबरेली में छात्र संगठनों के बीच हुए विवाद को लेकर सपा और स्थानीय प्रशासन के बीच बयानबाजी हुई थी. सपा ने इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे.
रायबरेली मजबूत गढ़ है सपा का
यहां बता दें कि 2022 के चुनाव में सपा ने यहां की पांचों सीटें जीतीं थीं, हालांकि की मनोज पांडेय के बीजेपी में जाने के बाद भी सपा अभी भी काफी मजबूत स्थिति में है. इसलिए अपने मजबूत किले से सपा ने 2027 की तैयारी का बिगुल फूँका है. इसके साथ ही रायबरेली से ही राहुल गांधी सांसद हैं. इसलिए कांग्रेस से गठबंधन के बाद इस पूरे क्षेत्र में और मजबूत होने के आसार हैं. साथ ही गठबंधन मजबूत उसके लिए भी बड़ा राजनीतिक सन्देश है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।