मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कई राज्यों के प्रभारी बदले

भारतीय जनता पार्टी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों प्रभारी और सह्प्रभारियों की नियुक्ति का ऐलान किया है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
बीजेपी चुनाव चिन्ह

Social Media

भारतीय जनता पार्टी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों प्रभारी और सह्प्रभारियों की नियुक्ति का ऐलान किया है. इस फेरबदल में कई सीनियर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी गयीं हैं. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है.

किस नेताओ को कौन सा राज्य मिला ?

बीजेपी की नई नियुक्तियों में स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है. तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है और महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यूपी में पहले से संगठनात्मक तैयारियों के बीच विनोद तावड़े को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. अगस्त में ही BJP ने उन्हें यूपी का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया था.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

प्रभारी

सह-प्रभारी

उत्तर प्रदेश

विनोद तावड़े

जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप शर्मा, अनंत ओझा

उत्तराखंड

राम माधव

अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज

बिहार

हरीश द्विवेदी

संगीता यादव, रोहन गुप्ता

मध्य प्रदेश

बाबुल कुमार देब

रेखा वर्मा

राजस्थान

संजय भाटिया

कविता पाटीदार, कुलजीत चहल

हरियाणा

स्मृति ईरानी

भोला सिंह

हिमाचल प्रदेश

श्रीकांत शर्मा

दर्शना सिंह

पंजाब

सतीश पूनिया

वीरेंद्र सचदेवा, अलका गुर्जर

गुजरात

तरुण चुघ

अजय माहावर, गोमती साई

जम्मू-कश्मीर

सतीश पूनिया

रीना कश्यप

महाराष्ट्र

बैजयंत जय पांडा

अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावडे, कमलजीत सहरावत

छत्तीसगढ़

स्मृति ईरानी

सिद्धार्थ शंभू

झारखंड

गजेंद्र पटेल

सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह

कर्नाटक

हरीश द्विवेदी

कासम वेंकटेश्वरलु

केरल

एम. नागराजा

एम. वेंकटेशन

तमिलनाडु

राम माधव

निर्मल कुमार सुराना, डी.के. अरुणा

तेलंगाना

सुनील बंसल

अभय पाटिल, रेखा शर्मा

आंध्र प्रदेश

अरविंद भदौरिया

वनाथी श्रीनिवासन

ओडिशा

डी. पुरंदेश्वरी

स्वदेश सिंह

पश्चिम बंगाल

सुनील बंसल

लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा

असम

मंगल पांडे

फांगनोन कोन्याक, मनोज तिग्गा

अरुणाचल प्रदेश

देवेश कुमार

—

गोवा

भारती प्रवीण पवार

अनिल एंटनी

मणिपुर

राजदीप रॉय

—

मेघालय

कनाड पुरकायस्थ

नुमल मोमिन

मिजोरम

भागवत कराड

—

नगालैंड

अनिल एंटनी

—

त्रिपुरा

मृगांका देव बर्मन

—

सिक्किम

राजू बिष्ट

—

पुडुचेरी

के. सुरेंद्रन

—

चंडीगढ़

महेंद्र पांडे

—

अंडमान-निकोबार

जय प्रकाश

—

लद्दाख

राजकुमार भाटिया

—

लक्षद्वीप

जॉर्ज कुरियन

—

दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव

वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी

—

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम बदलाव

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में BJP का संगठनात्मक स्तर पर लगातार बदलाव करना महत्वपूर्ण है. विनोद तावड़े पहले ही यूपी प्रभारी के तौर पर संगठनात्मक बैठकों में सक्रिय रहे हैं. सितंबर की शुरुआत में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें भी की थीं. इसके अलावा BJP ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सभी सांगठनिक जिलों के लिए भी नए जिला प्रभारियों की घोषणा की थी. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 19 सितंबर को यह सूची जारी की थी.

यहां बता दें कि बीजेपी लगातार संगठन में बदलाव कर रहा है, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अलग-अलग राज्यों में अपनी टीम बढ़ा रहे हैं.

बीजेपी चुनाव चिन्ह
बीजेपी चुनाव चिन्ह
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिBSP में बड़ा बदलाव, ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।