बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को बड़ा फैसला किया, उन्होंने अब अपने छोटे भतीजे ईशान आनदं को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक घोषित कर दिया है. बसपा की राष्ट्रीय बैठक में ईशान को लेकर फैसला लिया गया.
बैठक में पहुंचे ईशान आनंद मायावती के पैर छूते नजर आए. इसके बाद अब ईशान पार्टी की अहम भूमिका में आ गए हैं. जबकि इससे अफ्ले मायावती ने ईशान को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के संकेत दिए थे.
एक महीने के अंदर पार्टी में बड़ा बदलाव
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने महज एक महीने के अंदर बड़े बदलाव किए हैं. पहले उन्होंने तीन सितंबर को आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाया. इसके बाद उन्होंने उन्हें पार्टी से ही बाहर करते ईशान को जिम्मेदारी दी और यूपी उत्तराखंड के अलावा बाकी राज्यों की जिम्मेदारी दी थी. इसके बाद बीच में हटाया और एक बाद एक मायावती के कई पोस्ट आए जिसमें उन्होंने परिवार को लेकर सवाल खड़े किए.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
20 सितंबर के पोस्ट के बाद अब तीन दिन में ही उन्होंने ईशान आनदं को बड़ी जिम्मेदारी दे दी. जिसके बाद वे अब बसपा में महत्वपूर्ण भूमिका में आ गए हैं.
आकाश आनंद की एंट्री नहीं हुई
अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को लेकर मायावती का रुख अभी भी नरम नहीं है. उनके लिए पार्टी के दरवाजे अब पूरी तरह से बंद दिख रहे हैं. मायावती उनके ससुर से संबंध को लेकर भी बेहद नाराज हैं. फिलहाल बसपा में पिछले दिनों हुई उठापटक अब शांत होती दिख रही है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।