मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
अपराध

आजमगढ़ में कमांडो ऑपरेशन,बच्चों को बंधक बनाने वाला किलर ढेर!

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में हुई वारदात के बाद बच्चों को छुड़ाने के लिए पुलिस को कई घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. कमांडो ऑपरेशन में आरोपी मारा गया.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
आज़मगढ़ में कमांडो ऑपरेशन

AI

आजमगढ़ में कमांडो ऑपरेशन, बच्चों को बंधक बनाने वाला 'किलर' मारा गया!

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद बच्चों को छुड़ाने के लिए पुलिस को कई घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. पत्नी और दो पुजारियों की हत्या करने वाले आरोपी ने अपने तीन बच्चों को बंधक बना रखा था. इन बच्चों को छुड़ाने के लिए पुलिस ने कमांडो ऑपरेशन को अंजाम दिया. इसी दौरान आरोपी को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में बबीता सिंह ने अपने घर में पूजा पाठ करने के लिए दो पंडितों को बुलाया था इसी दौरान उनका पति अरविंद सिंह बाजार से वापस लौटा और कहासुनी हो गई. गुस्से में उसने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों पुजारी और पत्नी की मौत हो गई.

क्यों हुआ ऑपरेशन कमांडो

फिल्मी अंदाज़ में आरोपी अरविंद सिंह ने घर के एक कमरे में अपने तीन बच्चों को बंधक बना रखा था कई घंटे तक इंतजार करने के बाद अचानक पुलिस को गोली चलने की आवाज सुनाई दी इसके बाद पुलिस की टीम हरकत में आई. कमरे का दरवाजा तोड़ने के लिए टियर ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया और कमांडो ऑपरेशन के दौरान 3-4 राउंड फायरिंग की आवाज़ कमरे से सुनाई दी. पुलिस टीम ने भी गोली चलाई और आरोपी अरविंद सिंह को गोली लगी. कमरे में एक बच्चे को भी घायल हालत में रेस्क्यू किया गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को भी छुड़ा लिया गया.

यह भी पढ़ें: मऊ: हत्या आरोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे को जलाया

ADG जोन वाराणसी नवीन अरोरा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गोली लगी है उसे अस्पताल ले जाया गया है. एक बच्चा भी गोली लगने से घायल हुआ जिसे आरोपी ने गोली मार दी थी. रेस्क्यू किये गए अन्य 2 बच्चों को रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है.

महामृत्युंजय जाप और खूनी खेल!

आज़मगढ़ में इस वारदात की कहानी हर तरफ चर्चा में है. बताया जा रहा है कि पति पत्नी में पूजा को लेकर विवाद था. आस पास के लोग चर्चा कर रहे हैं कि घर में महामृत्युंजय जाप चल रहा था. आरोपी की पत्नी को किसी अनजान साये पर परेशान करने का शक था. आरोपी अरविंद ने पत्नी को डांटकर कहा था कि उसके चक्कर मे मेरे भाई की हत्या हो चुकी है. विवाद इतना बढ़ा कि उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

आरोपी अरविंद सिंह बंधक बच्चों को छुड़ाने के दौरान गोली लगने से घायल हुआ और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस की टीम घटना से जुड़े हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है. उधर मारे गए पुजारियों के परिवार भी शोक में डूबे हैं.

आरोपी अरविंद सिंह
आरोपी अरविंद सिंह
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · क्राइम डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिUP विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष में गठबंधन पर रार

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।