मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

UP विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष में गठबंधन पर रार

UP विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर अनबन है. इस बीच ओवैसी की पार्टीAIMIM भी बीच में कूद पड़ी है

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
इकरा हसन और इमरान मसूद आमने-सामने

सो.मीडिया

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पाने का सपना संजोए विपक्ष के नेता आपस में एक दूसरे की टांग खींच रहे हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में नतीजों से सभी को चौंका दिया था लेकिन अब तकरार बढ़ रही है. उधर ओवैसी की पार्टी भी खेल बिगाड़ने की बात कह रही है.

क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच अब रिश्ते सामान्य नहीं हैं? क्या कुछ दिन पहले संसद सत्र और दिल्ली आंदोलन के दौरान एक दूसरे के साथ खड़े दिखने वाले दोनों बड़े दल यूपी में बड़ा दिल नहीं दिखा रहे? ये सवाल सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के ताजा बयानों से उठने लगा है.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान

"अखिलेश यादव की सक्रियता मायने नहीं रखती. यदि गठबंधन होना है तो फाइनल हो जाए नहीं तो हम अपनी तैयारी के हिसाब से लड़ेंगे."

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

सपा सांसद इकरा हसन ने क्या कहा?

"उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ही बीजेपी को हरा पाएंगे. कांग्रेस अपने दम पर कुछ नहीं कर पाएगी"

ओवैसी की पार्टी भी विवाद में कूदी!

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की खींचतान के बीच AIMIM के नेता भी गठबंधन को लेकर कूद पड़े हैं. AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी साहब और AIMIM के बिना दोनों ही अधूरे हैं. दोनों नहीं जीत सकते.

दरअसल इस पूरी बयानबाजी के बीच एक बात भीतर ही भीतर छिपी है और वो है एक खास वोट बैंक. समाजवादी पार्टी का अपना मजबूत वोटबैंक उस तबके में है और कांग्रेस उसपर अपनी हिस्सेदारी समझती है. हालांकि जानकार मानते हैं कि AIMIM तो उम्मीदवार ही ऐसी सीटों पर उतारती है जो मुस्लिम बाहुल्य हैं. फिलहाल गठबंधन पर ये रार जारी है देखना है कि अखिलेश और राहुल की जोड़ी क्या करती है?

वारिस पठान, AIMIM
वारिस पठान, AIMIM
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · पॉलिटिकल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राष्ट्रीयBJP अध्यक्ष का मिशन यूपी, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।