मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
अपराध

मेरठ में दो दिन में दूसरा बड़ा फैसला, रविता और अमरदीप को फांसी

अदालत ने आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है. अदालत ने इसे रेयरेस्ट ऑफ़ रेयर केस माना.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
रविता और अमरदीप

Social Media

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है. अदालत ने इसे रेयरेस्ट ऑफ़ रेयर केस माना. अदालत ने फैसले में सावित्री के प्रसंग का जिक्र भी किया. एडीजे 12 ने इस मामले में सजा सुनाई है.

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि 12 अप्रैल 2025 में अमित कश्यप की संदिग्ध मौत हो गयी थी.शुरुआत में शव के पास सांप मिलने से इसे सांप के काटने से जोड़ा गया. लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की वजह दम घुटना बताया गया. जिसके बाद जांच में पत्नी रविता और अमरदीप की भूमिका सामने आई और दोनों को गिरफ्तार किया.

7 अक्टूबर को दोषी करार, 16 को सजा का ऐलान

अदालत ने 7 अक्टूबर 2026 को रविता और अमरदीप को हत्या का दोषी ठहराया था. इसके बाद सजा के बिंदु पर अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी गईं. अभियोजन पक्ष ने चर्चित शबनम हत्याकांड और दूसरे न्यायिक फैसलों का हवाला देते हुए मृत्युदंड की मांग की.

यह भी पढ़ें: मऊ: हत्या आरोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे को जलाया

16 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों दोषियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई. मृतक अमित कश्यप के परिवार ने फैसले पर संतोष जताया और बताया कि वे शुरू से ही दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे थे.

मेरठ में यह फैसला इसलिए और चर्चा में आ गया क्योंकि दो दिन पहले 14 अक्टूबर को मुस्कान और साहिल को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी. उन दोनों ने भी इसी तरह मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी.

रविता और अमरदीप
रविता और अमरदीप
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · क्राइम डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिराजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- युवाओं को भटका रहा विपक्ष

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।