कांग्रेस और विपक्ष के चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगातार आरोपों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल युवाओं को भटका रहे हैं. यही नहीं राजनाथ सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बांग्लादेश की तर्ज पर देश में जबरन सरकार बदलना चाहते हैं. इनका एजेंडा लोकतान्त्रिक संस्थाओं को खत्म करना और देश में आतंकी पैदा करना है.
लखनऊ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी बिना सपा के समर्थन के रायबरेली सीट जीत पाएंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में पिछले 37 सालों से सत्ता में नहीं है. यह वोट चोरी नहीं बल्कि काम चोरी के कारण है.
लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में मारपीट पर तंज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हुई मारपीट पर कहा कि कांग्रेस के लोगों पर खुद ही एक दूसरे पर भरोसा नहीं है. इसलिए ही इस तरह की घटनाएं हो रहीं हैं.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।