मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

SIR पर सवालों के बीच चुनाव आयोग का बड़ा कदम, बदले नियम

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मान्यता प्राप्त दलों को सर्च करने लायक मतदाता सूची की PDF उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
Symbolic

AI

चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के पर उठ रहे सवालों के बीच आयोग ने बड़ा कदम उठाया है. जिसमें 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मान्यता प्राप्त दलों को सर्च करने लायक मतदाता सूची की PDF उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं. ये मांग राजनीतिक दल लगातार कर रहे थे और इससे आयोग की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहा था.

इससे पहले स्कैन PDF में मतदाता को ढूंढना मुश्किल होता था. अब डिजिटल सूची से आसानी से इसमें सर्च किया जा सकता है.

वोटर लिस्ट में क्या-क्या बदलेगा?

चुनाव आयोग के मुताबिक, मान्यता प्राप्त दलों को मतदाता सूची के ड्राफ्ट और अंतिम प्रकाशन के बाद हार्ड कॉपी के साथ पढ़ने और सर्च करने योग्य PDF भी उपलब्ध कराई जाएगी.  डिजिटल कॉपी में मतदाताओं की तस्वीरें शामिल नहीं होंगी, ताकि उनकी निजता सुरक्षित रखी जा सके.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल

इसके अलावा, मतदाता सूची में जोड़े गए नए नामों, हटाए गए नामों और संशोधित प्रविष्टियों की पूरक सूची भी राजनीतिक दलों को दी जाएगी. इससे सूची में हुए बदलावों की पहचान और उनकी जांच करना आसान होगा.

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगी प्रक्रिया

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SSR कराने का निर्देश दिया है. इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं.

इस प्रक्रिया के लिए 1 जनवरी 2027 को पात्रता की निर्धारित तारीख माना गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 2 नवंबर तक पूरा किया जाना है. ड्राफ्ट मतदाता सूची 12 नवंबर को प्रकाशित होगी. इसके बाद 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी. इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाना है, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित करने का कार्यक्रम है.

Symbolic
Symbolic
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · नेशनल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तर प्रदेशमाफ़िया पर एक्शन में योगी, अतीक का कसारी-मसारी अब कृष्ण पुरी!

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।