यूपी के मेरठ में चर्चित नीला ड्रम केस में आरोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत ने आज फांसी की सजा सुना दी है. एक साल से अधिक समय तक चली सुनवाई में अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दे दिया था और आज 14 अक्टूबर 2026 को सजा का ऐलान किया.
क्या है पूरा मामला ?
सौरभ और मुस्कान की लव मैरिज हुई थी. और वो लंदन में जॉब कर रहा था. मुस्कान के जन्मदिन पर वो फरवरी 2025 में मेरठ आया था. उधर मुस्कान के साहिल से संबंध बन चुके थे. 3 मार्च 2025 को दोनों ने मिलाकर सौरभ की हत्या कर दी और उसके शव के 15 टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिए. इसके बाद दोनों पहाड़ों पर घूमने चले गए थे.
126 पेशी और 22 गवाहों के बाद आया फैसला
इस चर्चित मामले की सुनवाई करीब 13 महीने तक चली. रिपोर्टों के मुताबिक, मुकदमे में 126 सुनवाइयां हुईं और अभियोजन पक्ष ने 22 गवाह पेश किए. अदालत ने दोनों को दोषी ठहराने के बाद 14 अक्टूबर को मृत्युदंड सुनाया.
यह भी पढ़ें: मऊ: हत्या आरोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे को जलाया
सौरभ के परिवार ने की थी फांसी की मांग
फैसले से पहले सौरभ राजपूत के परिवार ने दोनों दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की थी. अदालत के फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।