मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
अपराध

नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल ने हाईकोर्ट में दी अपील

चर्चित नीले ड्रम में फांसी की सजा पा चुके मुस्कान और साहिल ने सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
साहिल और मुस्कान

Social Media

मेरठ में चर्चित नीले ड्रम में फांसी की सजा पा चुके मुस्कान और साहिल ने सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की है. दोनों ने निचली अदालत के फैसले को रद्द करने की मांग की है. दोनों को 14 अक्टूबर को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी.

जेल सूत्रों के मुताबिक मुस्तान रस्तोगी और साहिल ने अपने वकील के माध्यम से अपील करवाई है. इससे पहले भी सजा के बाद उनकी वकील ने कहा था कि अगर उनके बंदी चाहेंगे तो इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे.

14 अक्टूबर को सुनाई गई थी सजा

यहां बता दें कि अदालत ने एक साल पुराने सौरभ हत्याकांड में 30 सितंबर को मुस्कान और साहिल को दोषी करार दे दिया था. जिसके बाद 14 अक्टूबर फांसी की सजा सुनाई. अदालय इस रेयर ऑफ़ द रेयरेस्ट केस माना था. अदालत के फैसले के बाद साहिल और मुस्कान के आंसू निकल आए थे.

यह भी पढ़ें: मऊ: हत्या आरोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे को जलाया

सौरभ की हत्या कर ड्रम में भर दी थी लाश

मामला मार्च 2025 में सौरभ राजपूत की हत्या से जुड़ा है. अभियोजन पक्ष के मुताबिक, हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में रखा गया था और सीमेंट भरकर छिपाने की कोशिश की गई थी. इस मामले में मेरठ की जिला अदालत ने 30 सितंबर 2026 को मुस्कान और साहिल को हत्या तथा सबूत मिटाने के आरोपों में दोषी ठहराया था. इसके बाद 14 अक्टूबर को दोनों को फांसी की सजा सुनाई गई.

मेरठ की अदालत में मामले की सुनवाई करीब 13 महीने चली थी, जिसमें अभियोजन पक्ष ने 22 गवाह पेश किए थे. हाईकोर्ट में अपील पर आगे सुनवाई होगी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अदालत इस मामले में क्या फैसला देगी.

जिस तरह से मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में भर दिया था, उससे देश भर में आक्रोश देखने को मिला था. लोगो ने दोनों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी.



साहिल और मुस्कान
साहिल और मुस्कान
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · क्राइम डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतियूपी: अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर सपा-कांग्रेस में टकराव

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।