मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस? जानें कितनी होगी रकम

केंद्र सरकार रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकरी है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
Symbolic

AI

त्योहारी सीजन में भारतीय रेल कर्मियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकरी है. कैबनेट इस पर जल्द ही फैसला ले सकतीं है. जबकि बोनस को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

10 लाख से ज्यादा रेल कर्मियों को मिल सकता है लाभ

यहां बता दें कि रेलवे कर्मचारियों को हर साल उत्पादकता से जुड़े बोनस का भुगतान आमतौर पर दुर्गा पूजा और दशहरा के आसपास किया जाता है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले बोनस भुगतान के तहत 10,91,146 रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस देने की मंजूरी दी गई थी. इसके लिए कुल 1,865.68 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.

इस बार भी अगर सरकार बोनस के प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो 10 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने की संभावना है.हालांकि, नए बोनस की राशि और भुगतान की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल

कितना मिलेगा बोनस ?

मौजूदा व्यवस्था के तहत रेलवे कर्मचारियों के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की गणना 7,000 रुपये की मासिक वेतन सीमा और 78 दिनों की अवधि के आधार पर की जाती है. इस हिसाब से पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये बोनस मिलता है.

हालांकि, रेलवे कर्मचारियों के संगठन इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर एसोसिएशन ने बोनस की गणना के लिए निर्धारित वेतन सीमा को बढ़ाने की मांग की है.

10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस? जानें कितनी होगी रकम
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · नेशनल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिCJP के 2 नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, राहुल गांधी भड़के

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।