अखिलेश का PDA रथ तैयार, रायबरेली से भरेंगे हुंकार! समाजवादी पार्टी के PDA रथ पर यूपी में सियासी घमासान शुरू हो गया है.
अखिलेश यादव का PDA रथ तैयार है और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से ही वह चुनावी हुंकार भरने जा रहे हैं. शनिवार को अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात पर इशारा किया.
अखिलेश यादव ने PDA की फुलफॉर्म में कुछ दिन पहले 'P' का मतलब भले ही 'पंडित' बताया था लेकिन बड़े स्वरूप में देखेंगे तो 'P' का असल मतलब पिछड़ा ही है.
ओबीसी वोटबैंक को आधार बनाकर अखिलेश यादव सत्ताधारी पार्टी से दो-दो हाथ करने की तैयारी कर रहे हैं. रायबरेली में हरचंदपुर के विधायक राहुल लोधी के साथ हुई घटना को सपा ने मुद्दा बना दिया है.
अखिलेश यादव खुद 24 तारीख को विधायक के घर जा रहे हैं, वह भी PDA रथ पर सवार होकर. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रायबरेली विधायक ही नहीं सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद के साथ हुई हाथापाई की घटना को भी अपमान बताया है.