मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

अखिलेश का PDA रथ तैयार, रायबरेली से भरेंगे हुंकार!

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव PDA रथयात्रा की शुरूआत रायबरेली से करने जा रहे हैं. अखिलेश की PDA यात्रा पर सियासी घमासान शुरू हो गया है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
समाजवादी पार्टी का PDA रथ

सो.मीडिया

समाजवादी पार्टी के PDA रथ पर यूपी में सियासी घमासान शुरू हो गया है. अखिलेश यादव का PDA रथ तैयार है और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से ही वह चुनावी हुंकार भरने जा रहे हैं. शनिवार को अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात पर इशारा किया.

अखिलेश यादव ने PDA की फुलफॉर्म में कुछ दिन पहले 'P' का मतलब भले ही 'पंडित' बताया था लेकिन बड़े स्वरूप में देखेंगे तो 'P' का असल मतलब पिछड़ा ही है. ओबीसी वोटबैंक को आधार बनाकर अखिलेश यादव सत्ताधारी पार्टी से दो-दो हाथ करने की तैयारी कर रहे हैं. रायबरेली में हरचंदपुर के विधायक राहुल लोधी के साथ हुई घटना को सपा ने मुद्दा बना दिया है. अखिलेश यादव खुद 24 तारीख को विधायक के घर जा रहे हैं, वह भी PDA रथ पर सवार होकर.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रायबरेली विधायक ही नहीं सांसद लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद के साथ हुई हाथापाई की घटना को भी अपमान बताया है. अखिलेश ने कहा कि यही भारतीय जनता पार्टी की कानून व्यवस्था है.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

दरअसल गणपति विसर्जन के दौरान संतकबीरनगर लोकसभा के बखिरा थाना क्षेत्र में सांसद की गाड़ी पर उस वक्त पथराव कर दिया गया था जब पुलिस ने भीड़ से डीजे जब्त कर लिया. हंगामे के दौरान लोगों ने सांसद की गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी तोड़ दी, हालांकि पुलिस ने ही सांसद को सुरक्षित बचा लिया था.

संजय निषाद का निशाना

अखिलेश यादव के PDA रथ पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि "यात्रा गांव और गरीबों के बीच निकालनी चाहिए, सिर्फ सड़क पर नहीं. जनता ने उन्हें नकार दिया, इसीलिए आज वो सत्ता से बाहर हैं."

ओमप्रकाश राजभर ने क्या कहा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी अखिलेश की PDA रथयात्रा निशाना साधा. राजभर ने कहा कि "उनका भगवा रंग यह साबित कर रहा है कि सावधान रहो, हम राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं. हम नकली रंग लेकर घूम रहे हैं."

PDA रथ की खासियत

समाजवादी पार्टी के PDA रथ में तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. 15 मीटर लंबी मल्टी एक्सल लाल रंग की लग्जरी बस है. बस की खिड़कियां और शीशे बुलेटप्रूफ हैं. CCTV कैमरे भी सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए हैं. बस की छत पर चढ़ने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट भी लगी है. बस के अंदर सोफा कम बेड वाला आरामदायक लिविंग एरिया, पेंट्री और टॉयलेट की सुविधा भी है. बस के बाहर बड़ी स्क्रीन और वाई-फाई कनेक्टिविटी भी है. बस की दीवारों पर "PDA ही परिवर्तन लाएगा" जैसे नारे लिखे हैं. अंबेडकर, लोहिया, जनेश्वर मिश्र जैसे बड़े नेताओं की तस्वीरें भी हैं.

जाहिर है एक तरफ अखिलेश PDA यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर इस यात्रा पर अब सियासी घमासान भी शुरू हो गया है.

PDA रथ पर समाजवादी नेताओं की तस्वीर
PDA रथ पर समाजवादी नेताओं की तस्वीर
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · पॉलिटिकल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तर प्रदेशCM योगी का चाचा-भतीजे पर हमला, अखिलेश यादव ने कसा तंज

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।