मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

CM योगी का चाचा-भतीजे पर हमला, अखिलेश यादव ने कसा तंज

CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया और कहा कि पहले चाचा भतीजे की जोड़ी नौकरियां लूट लेती थी. वहीं अखिलेश यादव ने भी BJP पर तंज कसा.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
CM योगी vs अखिलेश यादव

सो. मीडिया

CM योगी का चाचा-भतीजे पर हमला, अखिलेश ने भी कसा तंज

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी बयानबाजी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अखिलेश और शिवपाल पर निशाना साधा तो वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर तंज कसा.

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया. युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज नौकरियां ही नौकरियां हैं लेकिन पहले चाचा-भतीजे मिलकर डकैती डालते थे. अगले छः महीने के अंदर हम 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं.

CM योगी ने क्या कहा?

"2017 के पहले यूपी के बारे में लोगों की धारणा क्या थी? हर दूसरे दिन एक दंगा होता था. महीनों कर्फ्यू रहता था. भर्ती बोर्डों में तत्कालीन सरकारों ने अपने भाई-भतीजों को बैठाकर प्रक्रिया को बदनाम करके रखा था. आज नौकरियां ही नौकरियां हैं. इन्हीं नौकरियों को पहले चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ी थी डकैती डालने के लिए,बैखौफ निकलती थी. आज उपदेशक की भूमिका में काम कर रहे हैं. सत्ताईस के बाद उपदेशक भी नहीं रह पाएंगे"

यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद

सीएम योगी का ये बयान बताता है कि पूर्व की समाजवादी सरकार में लचर कानून व्यवस्था और नौकरियों में भ्रष्टाचार के आरोपों को मुद्दा बनाकर विपक्ष को घेरने का प्लान है. मुख्यमंत्री योगी लगातार इसी लाइन पर फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं और लगभग हर बड़े कार्यक्रम और जनसभा में समाजवादी पार्टी पर मुखर होकर निशाना साध रहे हैं.

दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी जोश हाई है. PDA फॉर्मूले के जरिए चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कवायद कर रहे हैं. हालांकि PDA का फुलफॉर्म भी वोटबैंक के नफा नुकसान को देखकर ही बता रहे हैं. शनिवार को बुंदेलखंड के बड़े नेता और बांदा-चित्रकूट से लोकसभा चुनाव में बीएसपी प्रत्याशी रहे मयंक द्विवेदी को अखिलेश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. दूसरे जिले के कई नेता भी सपा में शामिल हुए.

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा. किसानों, युवाओं के मुद्दों से लेकर रायबरेली में PDA विधायक राहुल लोधी और सांसद पप्पू निषाद के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए निशाना साधा.

अखिलेश यादव का बयान

"आज हर चीज महंगी होती चली जा रही है, रुपया और डॉलर में क्या अंतर आ गया है. डीजल पेट्रोल, खाद सब महंगा. देश के ऊपर , किसान के ऊपर एक ही संकट है, वो है भारतीय जनता पार्टी."

यूपी में सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल सपा के बीच जमकर रस्साकसी चल रही है. बयानबाजी से लेकर AI वीडियो भी खूब सुर्ख़ियों में हैं. बहरहाल ये राजनीति है और यहां हर पल मौसम और बयान बदलते हैं. वोटबैंक के तराजू पर हर पार्टी अपने हिसाब से गोटियां सेट करने में जुटी है, लेकिन सीएम योगी और अखिलेश के बीच जुबानी जंग पर हर किसी की नजर है.

नियुक्ति पत्र बांटने के बाद सेल्फी लेते CM योगी
नियुक्ति पत्र बांटने के बाद सेल्फी लेते CM योगी
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · यूपी डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राष्ट्रीयDUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 3 प्रमुख पदों पर जीत

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।