राजनीति

अजय राय की जगह आराधना मिश्रा मोना बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

Jai Prakash · 03 Oct 2026
1 / 5

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हटाकर अब आराधन मिश्रा मोना को नया अध्यक्ष बनाया है. बीते काफी समय से अध्यक्ष बदलने की चर्चा चल रही थी.

2 / 5

जिस पर शुक्रवार शाम पार्टी नेतृत्व ने मुहर लगाई. इसके साथ सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसे पार्टी की दलित-मुस्लिम और ब्राह्मण मतदाताओं की रणनीति के हिसाब से उठाया गया कदम बताया जा रहा है.

3 / 5

राजेन्द्र पाल गौतम पहले से ही यूपी प्रभारी हैं. कौन हैं आराधना मिश्रा ? आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर ख़ास से लगातार तीन बार से विधायक हैं.

4 / 5

उनके पिता प्रमोद तिवारी कांग्रेस के सीनियर नेता हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. कांग्रेस ने यूपी में ब्राह्मण मतदाताओं के साथ महिला मतदाताओं को देखते हुए उन्हें यूपी चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपी है.

5 / 5

सपा से संबंध बेहतर हैं आराधना मिश्रा मोना के पिता प्रमोद तिवारी के समाजवादी पार्टी से संबंध बहुत बेहतर हैं. लिहाजा यह माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन में मदद मिलेगी.

चौकस खबर

अजय राय की जगह आराधना मिश्रा मोना बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →